फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dead body of a farmer missing for three days found hanging from a tree in the forest

Rampur News: तीन दिन से लापता किसान का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:23 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a farmer missing for three days found hanging from a tree in the forest
रामपुर। रविवार सुबह ढकिया चौकी क्षेत्र के नटियाखेड़ा गांव निवासी इस्लाम उर्फ कल्लू (45) का शव गांव से चार किलोमीटर दूर दूसरे गांव खंजीपुरा के जंगल में शीशम के पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पुलिस के साथ पहुंची फोरेसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए। डॉग स्कवाड ने भी घटना स्थल का मुआयना किया।नटियाखेड़ा गांव निवासी इस्लाम उर्फ कल्लू किसान था और थ्रेसर चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों के अनुसार इस्लाम तीन दिन से लापता था। घर से अपनी पत्नी चमन से काम के लिए जाने की बात कहकर निकला था। रविवार सुबह को गांव से करीब चार किलोमीटर दूर दूसरे गांव खंजीपुरा के जंगल में पेड़ पर इस्लाम का शव लटका मिला।
विज्ञापन

खेत पर गए किसानों ने सूचना परिजनों को दी तो परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों के अनुसार शीशम के पेड़ से कपड़े के सहारे किसान का शव लटका हुआ था। घुटने जमीन पर लग रहे थे। इसे देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस्लाम की बाइक भी घटना स्थल पर नहीं मिली। परिजनों ने बताया की उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। फोरेसिंक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। ढकिया चौकी इंचार्ज आनंदवीर ने बताया कि मृतक की पत्नी ने तहरीर दी है। मृतक ने अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों को छोड़ा है।
विज्ञापन



वर्जन: ढकिया क्षेत्र के नटियाखेड़ा के एक व्यक्ति का शव खंजीपुरा के जंगल पेड़ से लटका हुआ मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है। - अतुल कुमार पांडेय, सीओ, शाहबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed