फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   damage wine shop

कच्ची शराब के धंधेबाजों ने वाइन शाप में कराई तोड़फोड़

Tue, 09 May 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 09 May 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
               
कच्ची शराब के धंधेबाज अंग्रेजी शराब की दुकानों के विरोध के नए खेल में जुट गए हैं। उन्होंने महिलाओं और बच्चों को मोहरा बनाया है। गांव महुनागर में शराब की दुकान का विरोध करते हुए महिलाओं ने सोमवार को सुबह से ही हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच सेल्समैन दुकान बंद करके भाग गया। महिलाओं ने दुकान का तालातोड़कर तोड़फोड़ कर दी और शराब के पौव्वा की पेटियां बाहर फेंक दीं। इस दौरान जुटे ग्रामीण और बच्चे शराब के पौव्वे लूट कर ले गए। इस मामले में सेल्समैन ने ग्रामीणों के खिलाफ तोड़फोड़ करने और दुकान से हजारों रुपये की शराब लूटने की तहरीर दी है। 

क्षेत्र के गांव महुनागर में सोमवार को सुबह से ही महिलाओं में शराब की दुकान के खिलाफ आक्रोश पनप रहा था। महिलाओं ने दुकान खुलते ही विरोध किया और शराब दुकान को गांव से हटाने की मांग शुरू कर दी। महिलाओं के भड़कते देख सेल्समैन शिवशंकर और रामाशंकर ने विरोध किया। दोनों सेल्समैन कोई विवाद भड़कता इससे पहले ही दुकान बंद करके भाग गए। इस बीच महिलाओं ने दुकान के ताले तोड़ लिए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। शराब की बोतलें रखी पेटियों को बाहर फेंकना शुरू कर दिया। महिलाओं के हंगामें को देखकर ग्रामीणों ने फेंकी गई शराब की बोलत पौव्वा को लूटना शुरू कर दिया। बच्चे भी शराब लूटकर भागने लगे। 
विज्ञापन


इस लूटमार की सूचना गांव में आग की तरह फैली  गई। तब पूरा गांव शराब की दुकान पर पहुंच गया। जिसके जो हाथ लगा बस ले ही गया। किसी ने सेल्समैन को जब इस मामले की सूचना दी तब उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई और आनन फानन में महुनागर शराब की दुकान पर जा पहुंचे।  घटना स्थल पर जब ग्रामीणों से इस शराब की दुकान में से शराब लूटने को मना किया तब महिलाएं सेल्समेन शिवशंकर और रामाशंकर से मारपीट पर आमादा हो गईं। किसी तरह सेल्समैन  ने अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस  घटना स्थल पर जा पहुंची और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब की दुकान के सेल्समेनों के अनुसार शराब की दुकान में आठ हजार रुपये की नगदी सहित पचास हजार रुपये की शराब की ग्रामीणों ने लूट लिया है। सेल्समैन ने पांच के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। महुनागर गांव में ही कच्ची शराब का अवैध धंधा बखूबी चलता है और जमकर अवैध शराब बनकर सप्लाई की जाती है। शराब की दुकान का हटवाने का मकसद यही है। एसओ सतीश कुमार ने जांच कराने की बात कही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed