फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   daka in two houses

परिजनों को बंधक बनाकर दो घरों में डाका

Wed, 19 Apr 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर Updated Wed, 19 Apr 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
daka in two houses
रामपुर में पटवाई रोड पर दो घरों में तमंचे की बल पर लूट की घटना में घायल का हाल जानते पूर्व मंत्री आजम खां। अमर उजाला

विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दस नकाबपोश बदमाश दो घरों को निशाना बनाकर वहां से करीब पांच लाख का माल समेट कर ले गए। एक परिवार के लोगों को कमरे में बांधकर चले गए तो दूसरे परिवार के लोगों  के विरोध करने पर उनको पीटकर घायल कर दिया। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।            

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव शादी की मढै़या में रहने वाले सफदर पेशे से दूध का काम करते हैं।  रोजाना की तरह वह अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। सोमवार को आधी रात के बाद आठ से दस नकाबपोश बदमाश किसी तरह से सफदर के घर में घुस गए।  जहां सभी लोगों को तमंचे के बल पर  एक कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद बदमाश वहां से करीब तीन लाख का माल समेट कर ले गए।  बदमाश जाते समय मेन गेट में ताला डालकर फरार हो गए। उसके बाद बदमाशों ने वहीं के रहने वाले सरफराज के घर को निशाना बनाया। बदमाश घर में घुसने के बाद सरफराज की पत्नी सितार बानों के कानों के कुंडल निकालने के दौरान उसकी आंख खुल गई। उसके शोर मचाने पर उसका पति व ससुर सदद्की उठ गए। जहां बदमाशों ने तीनों को तमंचों की बटों से पीटकर बुरी तरह से घायल कर  दयिा।
विज्ञापन


उसके बाद बदमाश वहां से दो लाख का माल समेट कर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद  परिवार के लोगों के शोर मचाने पर आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए जहां सभी लोगों को घर से बाहर निकाला जबकि सरफराज व उसकी पत्नी और ससुर को अस्पताल में भर्ती कराया।  बाद में दोनों  की ओर से पुलिस को तहरीर दे दी है। इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी वाहिद खां का कहना है कि दो घरों में लूट की सूचना मिली है, तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed