फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cycle rally

साइकिल पर घूमे सपा कार्यकर्ता

Sun, 08 May 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 08 May 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
cycle rally
बिलासपुर में झंडा दिखाकर साइकिल रैली का शुभारंभ करते जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार गंगवार।

विज्ञापन
प्रदेश सरकार की कल्याण कारी योजनाओं ओर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के उद्देशय से सपा कार्यकर्ताओं ने नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र मेें साइकिल रैली निकाली। 

शनिवार को सपा साइकिल रैली की शुरूआत बिलासपुर तिराहे से जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह ने की। साइकिल रैली स्वार बाजपुर मार्ग स्थित अलीनगर उत्तरी, बूढ़ी दढ़ियाल, जामिनगंज, नरपतनगर, दूंदावाला, मुंशीगंज होती हुई पुन: बिलासपुर तिराहा जाकर समाप्त हुई। रैली में भूमि विकास बैक के सभापति मोहम्मद हामिद गोल्डन, जिला पंचायत सदस्य शरीफ अहमद, जिला पंचायत    सदस्य इस्लाम हुसैन, अफसर खां, जफरुद्दीन खां, शहजादे खां, प्रधान लईक अहमद रहे।
विज्ञापन


उधर, पालिकाध्यक्ष शफीक अहमद अंसारी के नेतृत्व में सभासदों, बीडीसी सदस्यों, ग्राम प्रधानाें सहित सपा कार्यकर्ताओं ने नगर में साइकिल रैली निकाली।  इस दौरान सभासद मोहम्मद इस्लाम हुसैन, सभासद अकील अहमद, सभासद नाहिद खां, ग्राम प्रधान जलीस अहमद, ग्राम प्रधान हाजी आबिद, अब्दुल रहमान, रफीक अहमद अंसारी रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बिलासपुर/केमरी में सपा कार्यकर्ता शनिवार की सुबह भाखड़ा डैम स्थित निरीक्षण भवन में एकत्र हुए। सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश गंगवार ने पार्टी का झंडा दिखा कर साइकिल रैली का शुभारंभ किया। इस दौरान सपाई प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यों को गिनाते चल रहे थे। रैली में राईस मिलर्स एसोसिएशन चेयरमैन विपिन कुमार पप्पी, पूर्व चेयरमैन मोहम्मद हसन खां, जाकिर अली खां बब्बू, अमरजीत सिंह रहे। ब्लाक प्रमुख रविंद्र कौर के नेतृत्व में पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सपाईयों ने साइकिल रैली निकालकर सरकार की उपलब्धियों का प्रचार किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष उज्जवल दीदार सिंह साबी, अवतार सिंह, नवदीप सिंह, मधुव्रत राय, अजय मंडल, रेशमा, अफसाना, अशोक आदि ने भाग लिया। 


उधर, केमरी में चेयरमैन सलीम अहमद के नेतृत्व में रैली पूरे नगर में निकाली गई। रैली में मोहन     लाल गंगवार, रफीक अहमद, शफीक अहमद, निसार  अहमद, जमील अहमद आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed