फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   currency problem in swaar

कैश न मिलने पर हंगामा, चार घंटे ‘कैद’ रहे बैंक कर्मचारी-ग्राहक

Sat, 03 Dec 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ स्वार /रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ स्वार /रामपुर Updated Sat, 03 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

नोटबंदी के बाद हालात अब बेकाबू होने लगे हैं। शुक्रवार की देरशाम ग्राहकों का धैर्य जवाब दे गया। स्टेट बैंक में कैश न मिलने से उत्तेजित भीड़ ने हंगामा कर शुरू कर दिया। आरोप है कि भीड़ ने कर्मचारियों के खिलाफ गाली-गलौज शुरू कर दी। भीड़ के तेवर देखकर बैंक कर्मी घबरा गए और उन्होंने बैंक के दोनों मुख्यद्वार बंद कर दिए। जिससे बैंक में मौजूद महिलाएं व अन्य लोग चार घंटे तक कैद रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराकर बैंक में मौजूद लोगों को बाहर निकलवाया। 

बैंकों में पर्याप्त कैश नहीं आ रहा है। कुछ बैंकों को तो बहुत कम पैसा मिल रहा है। धीरे- धीरे लोगों को धैर्य जवाब देता जा रहा है। शुक्रवार को स्टेट बैंक के सामने सुबह लोग कतार लगाकर खड़े हो गए। दोपहर तक मामला सही चलता रहा जैसे ही दोपहर बाद बैंक बंद हुआ लाइन में अपनी बारी के इंतेजार में खड़े लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। बैंक कर्मचारियों पर लोगों से साठगांठ कर उनका कालाधन सफेद किए जाने का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों के खिलाफ गाली गलौज शुरू कर मेनगेट में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जिससे बैंक कर्मचारी घबरा गए। उन्होंने बैंक के दोनों मुख्य द्वारों पर ताला बंदकर  सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मश्क्कत करने के बाद उत्तेजित लोगों को शांत कराया। 
विज्ञापन


 बैंक मैनेजर से वार्ता कर मुख्यद्वार खुलवा चार घंटे से बैंक में बंद महिलाओं सहित अन्य लोगों को बाहर निकलवाया। शाखा प्रबंधक आरएन झा ने बताया कि हंगामे के चलते कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। बैंक कर्मचारियों पर लगाए जा रहे आरोप निराधार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed