फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Culture Secretary said: PM Modi will lay foundation stone of Raza Library Project, program proposed in January

संस्कृति सचिव बोले: पीएम मोदी करेंगे रजा लाइब्रेरी प्रोजेक्ट का शिलान्यास, जनवरी में कार्यक्रम प्रस्तावित

Tue, 01 Aug 2023 07:40 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 01 Aug 2023 07:40 PM IST
सार

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने रामपुर पहुंच रजा लाइब्रेरी का जायजा लिया। रजा लाइब्रेरी में 17 हजार पांडुलिपियां और 60 हजार किताबें हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने करीब साढ़े सात करोड़ रुपये इस परियोजना के लिए जारी किए हैं।

विज्ञापन
Culture Secretary said: PM Modi will lay foundation stone of Raza Library Project, program proposed in January
रामपुर रजा लाइब्रेरी का दौरा करते संस्कृति मंत्रालय के सचिव - फोटो : संवाद

विस्तार

रजा लाइब्रेरी एवं म्यूजियम का नाम पूरे विश्व में चमकेगा। लाइब्रेरी न सिर्फ शोध का केंद्र बनेगी, बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी रामपुर नए आयाम स्थापित करेगा। इसके लिए जनवरी माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाइब्रेरी से जुड़ी परियोजनाओं व रामपुर फेस्टिवल का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


इसी की तैयारियों को लेकर केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव रामपुर पहुंचे और रजा लाइब्रेरी का जायजा लिया। रजा लाइब्रेरी में 17 हजार पांडुलिपियां और 60 हजार किताबें हैं। इनमें हजरत अली के हाथ से हिरन की खाल पर लिखी कुरान व सुमेर चंद की फारसी में सोने के पानी से लिखी रामायण मौजूद है।
विज्ञापन


इन दुर्लभ पांडुलिपियों को देखने और शोध कार्य के लिए दुनिया भर से लोग यहां आते हैं। इसे एशिया की सबसे बड़ी लाइब्रेरी का दर्जा हासिल है। शहर विधायक आकाश सक्सेना लाइब्रेरी को विश्वस्तर पर तैयार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने रजा लाइब्रेरी के सौंदर्यीकरण को मंजूरी दी थी। केंद्र सरकार ने करीब साढ़े सात करोड़ भी जारी कर दिए हैं। अब इस कार्य को धरातल पर उतारने के लिए सरकार की ओर से कवायद तेज कर दी है। मंगलवार को केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन रामपुर पहुंचे।

उन्होंने शहर विधायक आकाश सक्सेना, मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ के साथ रजा लाइब्रेरी एवं म्यूजियम का जायजा लिया। उन्होंने पांडुलिपियां, पुस्तकें आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। बाद में रंग महल में आयोजित बैठक में लाइब्रेरी के अफसरों ने सचिव के समक्ष प्रस्तुति दी।


जिसमें उन्होंने रजा लाइब्रेरी की बिल्डिंग के इतिहास, किला परिसर के भीतर मौजूद सरकारी और गैर सरकारी भवनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपने सुझाव भी सचिव के समक्ष रखे। सचिव ने कहा कि रजा लाइब्रेरी एवं म्यूजियम ज्ञान का भंडार है। यहां ऐसी पुस्तकें और पांडुलिपियों का संग्रह है, जो विश्व में कहीं नहीं है।

इसके अलावा कई रियासतों वह एल्बम हैं, जो उनके उत्तराधिकारियों के समक्ष भी नहीं हैं। कहा कि लाइब्रेरी शोध और पर्यटन के क्षेत्र में रामपुर के नाम को चमकाएगी। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामपुर रजा लाइब्रेरी से जुड़ी योजनाओं और रामपुर फेस्टिवल का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed