{"_id":"5fda60ed8ebc3ec14b28b173","slug":"culture-of-27-states-of-the-country-will-shine-with-products-in-hunarhat-rampur-news-mbd372900329","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुनरहाट में उत्पादों के साथ चमकेगी देश के 27 राज्यों की संस्कृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुनरहाट में उत्पादों के साथ चमकेगी देश के 27 राज्यों की संस्कृति
विज्ञापन
रामपुर में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के आगमन को लेकर बैठक करते भाजपा जिलाध्यक्ष अभय ग?
- फोटो : RAMPUR
रामपुर। हुनर हाट को लेकर चल रहीं तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं। यहां देश के प्रमुख उत्पादों के साथ ही देश के 27 राज्यों की संस्कृति भी झलकेगी। इसके लिए अलग अलग राज्यों की मशहूर इमारतों के मॉडल बनाए जा रहे हैं। ग्रामीण परिवेश में क्रिसमस ट्री बनाए गए हैं, जिससे गांवों की सभ्यता और संस्कृति भी आधुनिक लगे।
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से 18 दिसंबर से लेकर 27 दिसंबर तक हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है। इसका मकसद है कि स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पटल पर पहचान मिल सके और दूसरे राज्यों के अलग-अलग उत्पाद भी लोगों के सामने आ सकें। रामपुर में हुनर हाट का आयोजन नुमाइश ग्राउंड पर किया जाएगा, जहां जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। बुधवार को नुमाइश ग्राउंड पर कर्मचारी और कारीगर हुनर हाट की तैयारियों में जुटे हुए नजर आए। ये तैयारियां लगभग अंतिम दौर में पहुंच चुकी हैं। पनवड़िया रेलवे ओवरब्रिज की दीवारों पर स्थानीय उत्पादों और रामपुर की एतिहासिक धरोहरों की कलाकृतियां बनाई गई हैं, जिससे पुल की दीवारें अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। यह काम अब अंतिम दौर में है। नुमाइश ग्राउंड की ओर आगे बढ़ने पर खूबसूरत गेट नजर आएगा। मंच और मंच का गेट भी लगभग तैयार हो चुका है। हुनर हाट में देश के 27 राज्यों के कलाकार आएंगे, जो अपने-अपने उत्पादों को प्रदर्शित करेंगे। रामपुर के उत्पादों के प्रमुख स्टॉलों में रामपुरी टोपी, चाकू, जरी-जरदोजी, वायलिन आदि हैं। इसके अलावा मिट्टी के उत्पाद भी प्रदर्शित किए जाएंगे, जिसके बाद कुंभकारों को अलग से स्टॉल दिए गए हैं।
सहारनपुर की लकड़ी और वाराणसी के कारपेट पर उकेरी कलाकारी
हुनरहाट के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगने वाले स्टॉलों के कारीगरों का रामपुर आना शुरू हो गया है। बुधवार को सहारनपुर और वाराणसी के कारीगर आए। सहारनपुर से लकड़ी के उत्पादों पर गजब तरीके की डिजाइनिंग कर बनाया गया है। इसमें टेबल, लैंप, कुर्सियां आदि शामिल हैं। वाराणसी से डिजाइनर कारपेट भी आ गए। कारपेट की खासियत यह है कि इसे बनाने में मशीनों का उपयोग काफी कम किया गया है, जबकि हाथ की कलाकारी ज्यादा दर्शाई गई है।
विज्ञापन
आज आएंगे नकवी, तैयारियों का लेंगे जायजा
रामपुर। हुनर हाट की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी गुरुवार को रामपुर आएंगे। शुक्रवार को वो हुनर हाट के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। हुनर हाट का उद्घाटन केंद्रीय भूतल परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। नकवी गुरुवार को तैयारियों को लेकर निर्देश देंगे साथ ही पत्रकारों को भी संबोधित करेंगे।

रामपुर के नुमाइश ग्राउंड में तैयारी को लेकर निरीक्षण करते डीएम एसपी।संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : RAMPUR

रामपुर में हुनर हाट को लेकर नुमाइश ग्राउंड में बने गांव में सहारनपुर के झूले की लगी स्टाल। संवाद ?- फोटो : RAMPUR

रामपुर में हुनर हाट के पूर्व नुमाइश ग्राउंड से आसमान में उड़ता गुब्बारा।संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : RAMPUR