फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   crpf exam

सीआरपीएफ भर्ती परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई 

Mon, 24 Oct 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 24 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
crpf exam
रामपुर में सीआरपीएफ की हवलदार की परीक्षा में नकल करते पकडे गए आरोपी

विज्ञापन

सीआरपीएफ में हवलदार पद के लिए रविवार को हुई लिखित परीक्षा में दो मुन्ना भाइयों को रंगे हाथ नकल करते हुए दबोच लिया गया। दोनों परीक्षार्थी मोबाइल पर आए साल्व पेपर को देखकर पेपर करने की कोशिश में लगे थे। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार किए गए दोनों परीक्षार्थी मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील के रहने वाले हैं।

सीआरपीएफ के हवलदार पद की परीक्षा सुबह दस बजे शुरू हुई थी। इस बीच सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट सुधीर कुमार ने सूचना पर शहर कोतवाली क्षेत्र के कन्या इंटर कालेज में छापा मारा। छापेमारी के दौरान सीआरपीएफ अफसरों की टीम ने परीक्षा दे रहे सुलेमान व इरफान की तलाशी ली। टीम ने उनके कब्जे से मोबाइल भी बरामद किया।
विज्ञापन


टीम ने मोबाइल  चेक किया तो व्हाट्सएप पर सवालों के जवाब थे। सुुलेमान के मोबाइल पर नागपुर सीआरपीएफ  में  तैनात हेड कांस्टेबिल वसीम ने चार पेपर के जवाब भेजे थे। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। हेड कांस्टेबिल वसीम सुलेमान का भाई बताया गया है। डिप्टी कमांडेंट सुधीर कुमार ने कोतवाली में तीनों के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के गांव शरीफनगर निवासी  सुलेमान और इरफान के साथ ही भाई सीआरपीएफ हवलदार वसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शहर कोतवाल रजनीकांत कटारा के मुताबिक आरोपी तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed