{"_id":"574de8fa4f1c1baa48108ce3","slug":"crpf-camp","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी बार में पहुंचे वो भी आधी-अधूरी तैयारी से, कोर्ट सख्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथी बार में पहुंचे वो भी आधी-अधूरी तैयारी से, कोर्ट सख्त
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में पेशी पर जाते आतंकी हमले के आरोपी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीआरपीएफ आतंकी हमले के मामले में गवाह के तौर पर कोर्ट में पेश होने आए मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव जवाहर लाल कोर्ट की नाराजगी के बाद पहुंचे तो जरूर लेकिन आधी अधूरी तैयारियों के संग।
कोर्ट में जब उनकी गवाही की बारी आई तो उनके पास केस से संबंधित पत्रावलियां ही नहीं थी, जिस पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की। लिहाजा उनकी गवाही नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई दस जून को होगी। सुनवाई के दौरान सभी आतंकियों को कोर्ट में कड़ी सुरक्षा के बीच पेश किया गया। गौरतलब हो कि संयुक्त सचिव लगातार तीन बार से गवाही देने नहीं पहुंच रहे थे।
मंगलवार को कोर्ट में मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव जवाहर लाल को गवाह के तौर पर पेश किया गया, लेकिन वह भी कोर्ट में आधी अधूरी तैयारियों के संग पहुंचे। कोर्ट में अभियोजन पक्ष की ओर से केस से संबंधित पत्रावलियां के बारे में पूछा गया तो संयुक्त सचिव ने पत्रावलियां होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
अभियोजन की ओर से कोर्ट को अवगत कराया गया कि संयुक्त सचिव के पास केस से संबंधित कोई पत्रावली ही नहीं है लिहाजा गवाही नहीं हो सकती। अभियोजन की दलील के आधार पर मामले की सुनवाई टल गई। अब इस मामले की सुनवाई दस जून को होगी। इससे पहले इस मामले के सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान पुलिस व पीएसी के साथ साथ ही पुलिस अफसर भी मौजूद रहे।