फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Crowds gathered in trains and buses to go to Kainchi Dham

Rampur News: कैंची धाम जाने के लिए ट्रेनों और बसों में उमड़ी भीड़

Mon, 16 Jun 2025 01:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 16 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in trains and buses to go to Kainchi Dham
रामपुर। कैंची धाम के स्थापना दिवस पर रामपुर के काफी श्रद्धालु रविवार को रवाना हुए, जिससे हल्द्वानी और रुद्रपुर जाने वाली ट्रेनों और बसों में भीड़ रही। सुबह सात बजे से हल्द्वानी और रुद्रपुर जाने वाली बसों में भी सीटों के लिए मारामारी रही, जबकि काठगोदाम एक्सप्रेस से भी लोग रवाना हुए।
विज्ञापन

मई और जून माह में लोग सैर-सपाटे के लिए ज्यादा निकलते हैं। इस बार खासतौर पर लोग नैनीताल या फिर अन्य जगहों पर सफर करने से ज्यादा तीर्थ स्थलों की तरफ रुख कर रहे हैं और अब कैंची धाम के स्थापना दिवस पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है। ऐसे में रामपुर से भी ज्यादातर लोग आस्था के इस धाम में पहुंच रहे हैं। इसके लिए रोडवेज बस अड्डे पर सुबह सात बजे रुद्रपुर हल्द्वानी जाने वाली बसों में काफी भीड़भाड़ हो रही है। रामपुर से कई लोग कैंची धाम की यात्रा पर गए हैं।
विज्ञापन

वहीं रेलवे स्टेशन पर काठगोदाम एक्सप्रेस में यात्रियों की भीड़ काफी अधिक है। स्पेशल ट्रेनों के साथ नियमित ट्रेनों में लोगों को जगह नहीं मिल पा रही है। इसमें फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी पूरी तरह से बुक हैं, जबकि स्लीपर और जरनल में सीटों के लिए मारामारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज एआरएम महेंद्र कुमार बताते हैँ कि कैंची धाम काफी लोग पहुंचते हैं। सभी तैयारियां पूरी हैं। यात्री बढ़ने पर अतिरिक्त सेवा भी लगाई जाएगी।
वहीं स्टेशन अधीक्षक मो. आजम खां ने बताया कि इस समय ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल है, वेटिंग में भी अब टिकट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed