{"_id":"66c22dd1198aa571610d6450","slug":"crowd-of-kanwadis-increased-on-the-highway-jalabhishek-will-be-performed-today-rampur-news-c-282-1-rmp1001-128125-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ी, आज करेंगे जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ी, आज करेंगे जलाभिषेक
Sun, 18 Aug 2024 10:52 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 18 Aug 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। बम-बम भोले के उद्घोष के साथ कांवड़ियों के शिवालय पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। सावन के अंतिम सोमवार पर आज जलाभिषेक करने के साथ शिवभक्तों में खासा उत्साह नजर आया। रविवार को शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा तो हाईवे केसरिया रंग से सराबोर हो गया। हजारों कांवड़ियों की टोलियां भोले के जयकारों के साथ बरेली-मुरादाबाद हाईवे से गुजरीं।
सावन के आखिरी सोमवार पर शिवालयों में लाखों की संख्या में शिवभक्त कांवड़िये और श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे। इसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सावन के आखिरी सोमवार पर मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है। प्राचीन शिव मंदिर भमरौआ, पंजाब नगर, रठौंडा में विशेष तैयारियां हुई हैं। इससे पहले रविवार को हाईवे पर कांवड़ियों की भारी भीड़ रही। कांवड़िये हाईवे पर बम भोले के जयकारे लगाते हुए गुजरे। शहर के अंदर वाली सड़क पर भी कांवड़ियों की टोलियां डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए पहुंचीं। पूरा वातावरण भोले के गीतों से गूंज उठा। शाम तक कांवड़ियों के गंगाघाटों से लौटने का सिलसिला चलता रहा। सोमवार को कांवड़िये बम भोले के जयकारों संग शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों की सेवा के लिए शहरभर में सड़क किनारे भंडारे आयोजित किए गए। सिविल लाइन में जगह-जगह शिविर लगाकर कांवड़ियों के लिए जलपान और भोजन की व्यवस्था की गई।
सड़कों पर लगा रहा जाम
बरेली-मुरादाबाद रोड पर दिनभर कांवड़ियों के जत्थे गाजे-बाजे के साथ निकलते रहे। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। बावजूद इसके कई बार जाम लगता रहा। वाहन यहां से गुजरते दिखाई दिए।
विज्ञापन
देर रात तक निकलते रहे कांवड़िये
शहर में सोमवार को जलाभिषेक के चलते एक दिन पूर्व रविवार को देर रात तक कांवड़ियों के जत्थे निकलते रहे। किसी भी तरह की अनहोनी न हो, इसके लिए रातभर पुलिस कांबिंग करती रही।