{"_id":"69d55797ccc7372aec0d6d67","slug":"criminal-carrying-a-reward-of-25-thousand-rupees-arrested-in-police-encounter-rampur-news-c-15-1-mbd1058-872097-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
Wed, 08 Apr 2026 12:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को सोमवार रात गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा मय कारतूस, चोरी की बाइक और सोने की चेन बरामद हुई है। आरोपी पर विभिन्न थानों में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
मंगलवार को आश्रम पद्धति रोड पर पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान दौरान पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह भागने लगा। पुलिस को घिरता देख अभियुक्त ने टीम पर फायर झोंक कर दिया, जिसमें हेड कांस्टेबल राजीव घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त बाएं पैर में गोली लगने से घायल हुआ। दोनों को अस्पताल भेजा गया था।
एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि आरोपी गुफरान उर्फ गुफ्फी निवासी हिन्दुपुरा, थाना नखाशा, संभल ने कुछ दिन पूर्व एसपी आवास के सामने से एक महिला की सोने की चेन स्नेचिंग की थी। उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा व तीन कारतूस, एक पीली धातु की चेन और चोरी की यामाहा बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने बताया कि बाइक दिल्ली से चुराई है। इसके अलावा अभियुक्त के खिलाफ संभल, मेरठ, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद व रामपुर में लूट, चोरी, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट के करीब 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।