फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   truck accident

अनियंत्रित ट्रक ने दो को टक्कर मारी, पथराव

Sun, 31 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sun, 31 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
truck accident
तस्कर ट्रक में ऊपर बोरियां और उसके नीचे पशु भरकर ले जा रहे थे। पशुओं से भरे ट्रक ने रास्ते में खड़े दो लोगों को टक्कर मार दी। गुस्साए लोगों ने ट्रक पर पथराव कर दिया और उसे घेरना शुरू कर दिया। पब्लिक को देखकर चालक तेजी से ट्रक भगाने लगा। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया।
विज्ञापन



ट्रक चालक और उसमें सवार तस्कर भाग गए। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। रविवार शाम को एक लोडेड ट्रक तेेजी से पहाड़ी गेट से घेर मर्दाना खां की ओर आ रहा था। ट्रक काफी तेज गति से आ रहा था। ट्रक ने रास्ते में खड़े दो लोगों शहनावाज और अदनान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन



इसके बाद गुस्साए लोगों ने ट्रक पर पथराव कर दिया। चालक ने ट्रक लेकर भागने की कोशिश की। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इसके बाद चालक और तस्कर फरार हो गए। लोगों ने ट्रक को घेेरकर हंगामा करना शुरू कर दिया। सीओ सिटी आले हसन और गंज कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रक की जांच की तो उसमें ऊपर बोरियां भरी थीं और नीचे पशु। पुलिस ने लोगों को शांत कराया। पशुओं को ट्रक के अंदर से निकाला गया। ट्रक में लगभग 20 पशु मिले। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



गंज थाना क्षेत्र के घेर अलफ खां के लोगों का कहना है कि पशुओं से भरे ट्रक यहां से अक्सर निकलते हैं, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। पुलिस को भी कई बार जानकारी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की भी इसमें मिलीभगत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed