फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   three dead in road accident

हादसे में मेरठ के तीन कपड़ा व्यापारियों की मौत

Tue, 03 Nov 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 03 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
three dead in road accident
मंसूरपुर बाईपास पर अज्ञात वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार मेरठ के तीन कपड़ा व्यापारियों की मौत हो गई। घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। मेरठ के लिसाड़ी गेट स्थित बर्फखाना मोहल्ला निवासी हाजी दिलशाद कुरैशी अपने साथियों शाहिद खां, रिजवान और नदीम के साथ कार से मंगलवार को बरेली जा रहे थे।
विज्ञापन



बताया जाता है कि वो कार से रामपुर पहुंचने के बाद बाईपास होते हुए बरेली जा रहे थे। बाईपास स्थित अलीनगर शुमाली गांव के पास अज्ञात वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन के साथ फरार हो गया। हादसे के बाद ग्रामीण एकत्र हो गए। जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन



कार में घायल चारों लोग काफी देर तक फंसे रहे। बाद में ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला। तब तक कार सवार हाजी दिलशाद (40) और शाहिद (32) दम तोड़ चुके थे। गंभीर रूप से घायल रिजवान और नदीम (23) को जिला अस्पताल भिजवाया गया। डाक्टरों ने उनकी हालत देख बाहर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



घायलों को बरेली ले जाते समय रास्ते में रिजवान (24) की भी मौत हो गई। नदीम को बरेली में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पाकर हाजी दिलशाद के परिचित और रिश्तेदार भी जिला अस्पताल पहुंच गए। रिश्तेदार आरिफ ने बताया कि हाजी दिलशाद मेरठ में रेडीमेड कपड़ों का व्यापार करते थे।



वो मेरठ व्यापार मंडल के शहर अध्यक्ष भी थे। बरेली में कपड़ों से भरे ट्रक को वाणिज्य कर विभाग के सचल दल ने रोक लिया था। मामले को सुलझाने के लिए वो साथियों के साथ बरेली जा रहे थे। रामपुर के पास हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed