{"_id":"c0446c63518db656250340b27982753e","slug":"three-antisocial-elements-are-captchered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के बाद तीन बदमाश पकड़े
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
Updated Wed, 27 Jan 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
सीओ सिटी के नेतृत्व में गंज कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों
विज्ञापन
के गिरफ्तार किया है। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की।
पुलिस ने बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस और लूट का सामान बरामद करने का
दावा किया है।
वहीं, पुलिस ने सितंबर में झूले इमली वाली अमीर अहमद घर हुई लूट का खुलासा भी किया है। जिले में चलाए जा रहे अपराधियों को पकड़ने के लिए अभियान के दौरान सीओ सिटी की टीम को सूचना मिली कि कुछ बदमाश लूट का सामान को बेचने की तैयारी कर रहे हैं। बदमाश अजयपुर रोड पर ट्यूबवेल पर बैठे हुए हैं।
इसके बाद पुलिस ने वहां पर छापेमारी की। पुलिस को आता देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग के दौरान तीनों बदमाशों को पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले आई। जहां पूछताछ में बदमाशों ने 10 सितंबर 2015 को अमीर अहमद के परिवार के लोगों को बंधक बनाकर लूट की घटना को स्वीकार किया।
वहीं, तीनों बदमाशों ने 26 दिसंबर को मास्टर मोहम्मद अमीन अंसारी के घर पर भी लूट की कोशिश की भी बात कबूली। पुलिस के मुुताबिक पकड़ गए बदमाश छिपीयान निवासी जीशान, पहाड़ी गांव निवासी शहाब व वजीर हैं। तीनों के पास के पुलिस को भारी मात्रा में तमंचे व कारतूस के अलावा लूटा गया सोने का सामान भी बरामद हुआ है।
पूछताछ में बताया गया कि लूट का मुख्य सूत्रधार शहाब था, जो अमीर अहमद के साथ एक मीट फैक्ट्री में काम करता था। पुलिस के मुताबिक अमीर अहमद के घर पर लूट की घटना को अंजाम देने में इन तीनों के अलावा तीन अन्य बदमाश भी शामिल थे। इनके नाम सगीर, मकसूद और मुरादाबाद के मैनाठेर निवासी इमरान है।