फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Firing in Zira Youths in two vehicles opened fire on each other old man killed

जीरा में फायरिंग: दो वाहनों पर सवार युवक एक दूसरे पर दाग रहे थे गोलियां, 70 साल के राहगीर बुजुर्ग की मौत

Thu, 15 Oct 2026 08:58 AM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, जीरा
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरा Published by: Nivedita Updated Thu, 15 Oct 2026 08:58 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दो वाहनों में सवार युवक किसी पुरानी रंजिश के चलते एक-दूसरे पर गोलियां चला रहे थे। इसी दौरान वहां खड़े बसंत सिंह गोली की चपेट में आ गए। गोली उनके पेट में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Firing in Zira Youths in two vehicles opened fire on each other old man killed
अस्पताल पहुंचे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में पुराना तलवंडी भाई रोड पर दो वाहनों में सवार युवकों के बीच फायरिंग हो गई। इस दौरान सड़क पर खड़े 70 वर्षीय बुजुर्ग बसंत सिंह के पेट में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन




पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दो वाहनों में सवार युवक किसी पुरानी रंजिश के चलते एक-दूसरे पर गोलियां चला रहे थे। इसी दौरान वहां खड़े बसंत सिंह गोली की चपेट में आ गए। गोली उनके पेट में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed