फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   threatning to so

महिला एसओ को जान से मारने की धमकी

Thu, 25 Feb 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Thu, 25 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
कचहरी परिसर में महिला थाने की एसओ को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने सीआरपीएफ हवलदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। महिला थाने की एसओ ऊषा तोमर ने बताया कि सीआरपीएफ हवलदार सुलेमान ने एक साल पहले अपनी बेटी का निकाह किया था।
विज्ञापन



आरोप था कि ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान कर रहे हैं। सुलेमान की बेटी ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों पक्षों के बीच परिवार न्यायालय में समझौता हो गया था। पुलिस ने मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी। एसओ का कहना है कि वो 23 फरवरी को फाइल रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर आ रही थीं।
विज्ञापन



आरोप है कि इस बीच सुलेमान वहां पहुंच गया। उन पर आरोपियों के साथ मली भगत का आरोप लगाते हुए नोकझोंक शुरू कर दी। सुलेमान ने उनको जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस को आता देखकर आरोपी वहां से फरार हो गया। महिला थाने की एसओ ने सिविल लाइंस कोतवाली में सीआरपीएफ के हवलदार के खिलाफ गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और सरकारी काम में बाध डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीआरपीएफ के अधिकारियों का कहना है कि सुलेमान की पोस्टिंग रामपुर में नहीं है। लगभग एक साल पहले उसका श्रीनगर तबादला हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed