फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Tractor split in two after being hit by a bus; driver saves his life by jumping off

Siddharthnagar News: बस की टक्कर से दो टुकड़ों में बंटा ट्रैक्टर, चालक ने कूदकर बचाई जान

Wed, 28 Oct 2026 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Tractor split in two after being hit by a bus; driver saves his life by jumping off
नौगढ़ साेहांस मार्ग पर ग्राम पंचायत धौरीकुंइया के टोला कुढवा बाबा डीह के मोड़ पर क्षतिग्रस्त ट्
संवाद न्यूज एजेंसी महदेवा बाजार। सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के कुढ़वा बाबा डीह मोड़ पर बुधवार को परिवहन निगम की बस और मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के सिसहनिया निवासी बदरुल हक (37) पुत्र अब्दुल फारूक ट्रैक्टर (यूपी 55 वी 8396) से मिट्टी लेकर निर्माणाधीन पिठनी पुल पर गिराने जा रहे थे।
विज्ञापन

बुधवार को वह धौरीकुइयां ग्राम पंचायत के टोला कुढ़वा बाबा डीह मोड़ पर पहुंचे, तभी नौगढ़ से सोनौली जा रही परिवहन निगम की बस (यूपी 53 डीटी 6746) से उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दो हिस्सों में बंट गया
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर होते ही चालक ने ट्रैक्टर से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर सिद्धार्थनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बस चालक को अपने साथ थाने ले गई। हादसे में बस चालक और सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed