{"_id":"6ae1d9f0ba4abf94200dfc98","slug":"driver-died-due-to-truck-fell-in-valley-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-173532-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बास्पा नदी के किनारे गिरा ट्रक, बिलासपुर के चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बास्पा नदी के किनारे गिरा ट्रक, बिलासपुर के चालक की मौत
विज्ञापन
कड़छम-सांगला सड़क पर हादसा, कड़ी मशक्कत के बाद खाई से निकाला शव
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। कड़छम-सांगला सड़क पर बुधवार सुबह मां दुर्गा मंदिर से एक किलोमीटर दूर एक ट्रक करीब 500 फीट नीचे बास्पा नदी के किनारे जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना सुबह करीब 10:45 बजे हुई।
जानकारी के अनुसार खाली ट्रक सांगला से कड़छम की ओर जा रहा था। ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। मृतक की पहचान हेमराज (56) पुत्र बख्शी राम निवासी गांव सिहड़ा, डाकघर बिनौला जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। ट्रक का नंबर एचपी 65ए-0861 है। हादसे की सूचना मिलते ही क्यूआरटी रिकांगपिओ, गृह रक्षा विभाग के जवान और सांगला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी सांगला देवेंद्र नाथ और एएसआई धन सिंह नेगी की अगुवाई में पुलिस टीम ने बचाव अभियान चलाया। तहसीलदार सांगला हरदयाल सिंह ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। कड़ी मशक्कत के बाद बचाव दल ने चालक के शव को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सांगला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।