फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   teenager girl will give her statement in court today

आज अदालत में दर्ज हाेगा किश्ााेरी का बयान

Thu, 14 Jan 2016 12:15 AM IST
ब्यूूराे/रामपुर
ब्यूूराे/रामपुर Updated Thu, 14 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद के खरसौल से अपह्त किशोरी को पटवाई थाने की पुलिस बुधवार को संभल से
विज्ञापन
लेकर आ यहां पर आई। उसका मेडिकल शाहबाद सीएचसी पर कराया गया। इसके बाद पुलिस ने उसका बयान दर्ज करने के बाद उसको उसके मां-पिता को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि किशोरी का बृहस्पतिवार को अदालत में बयान दर्ज कराया जाएगा।


पटवाई थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 7 जनवरी को गायब हो गई थी। वह शाहबाद के खरसौल में दवा लेने गई थी। जहां से वह गायब हो गई। इसके बाद उसके पिता ने दो सगे भाई सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपी उसको बहलाफुसला कर अपने साथ ले गए थे।


किशोरी को संभल के हयातनगर से बरामद किया था। आरोप है कि उसको अपहरण करके ले जाने वाले युवकों ने उसके साथ गलत काम किया और गांव में चौपाल लगाकर उसकी बोली लगाने की कोशिश की गई। बाद में पुलिस ने उसको गांव से बरामद कर लिया था।


जानकारी मिलने पर पटवाई पुलिस संभल गई और किशोरी को बुधवार को लेकर यहां आई। पुलिस ने किशोरी का शाहबाद सीएचसी पर मेड़िकल कराया। इसके बाद पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया। किशोरी ने पुलिस ने विस्तार से जानकारी दी है कि अपहरण करके ले जाने के बाद युवकों ने उसके साथ किस तरह से अमानवीय व्यवहार किया।


सूत्रों के मुताबिक किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके पास एक युवक का फोन आया था। वो लोग उसको बदायूं के नादा गांव ले गए थे। वहां से उसको लेकर संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के निबोरा गांव में लेकर गए थे। किशोरी का बयान दर्ज करने के बाद पटवाई पुलिस ने उसको उसके मां-बाप की सुपुदर्गी में दे दिया है।


बृहस्पतिवार को पुलिस किशोरी का बयान अदालत में दर्ज करवाएगी। अदालत में किशोरी द्वारा दिए गए बयान के आधार पर पुलिस पहले दर्ज मुकदमे की धाराओं में संशोधन करेगी। एसपी साधना गोस्वामी ने बताया कि किशोरी को पटवाई लेकर यहां लेकर आई है। उसका मेडिकल कराने के बाद पुलिस ने बयान दर्ज कर लिया है।


बृहस्पतिवार को अदालत में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। किशोरी अदालत में जो बयान देगी उसके आधार पर पटवाई थाने में दर्ज मुकदमे की धाराओं में बदलाव कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed