फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sucide in district jail

सोती रहीं 21 बंदी और सुरक्षाकर्मी

Sun, 03 Jan 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 03 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
sucide in district jail
गीता ने फांसी लगा ली और बैरक में बंद 21 महिला बंदियों को पता भी नहीं चला। उसने फांसी लगाने से पहले अपने बिस्तर को इस तरह लगाया कि लोगों को लगे कि कोई सो रहा है। फांसी लगाने की जानकारी न तो साथी बंदियों को हुई और न ही जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों को।
विज्ञापन



इस घटना से जेल में बंदियों की सुरक्षा पर फिर सवालिया निशान लगने लगे हैं। जेल में साल भर पहले बंद गीता जिस बैरक में बंद थी, उसमें गीता समेत 22 और महिला बंदी बंद थीं। जेल में गीता अक्सर खमोश रहती थी। सूत्रों के मुताबिक शनिवार दोपहर के वक्त उसे जिला जज की कोर्ट में पेश किया गया था।
विज्ञापन



पेशी के बाद वो वापस बैरक में पहुंची। बताया जाता है कि रात करीब 11.30 बजे तक उसने टेलीविजन देखा फिर सभी महिला बंदी बैरक में जाकर सो गईं। रात करीब 12.45 बजे एक महिला बंदी उठी तो गीता को गायब पाया। महिला बंदी ने बैरक की एक ओर देखा तो उसकी चीख निकल गई। गीता फांसी पर लटकी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गीता के फांसी पर लटके होने की सूचना जेलकर्मियों को दी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि मौत से पहले गीता ने अपने बिस्तर को कुछ इस तरह लगाया था कि लोगों को लगे कि वो बिस्तर में सो रही है। गीता के आत्महत्या कर लेने के मामले की भनक जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी नहीं लगी। महिला बंदी की चीख के बाद ही सुरक्षाकर्मियों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed