{"_id":"572f928b4f1c1b01045cdd93","slug":"sister-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई ने बहन को चाकू से गोदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाई ने बहन को चाकू से गोदा
Updated Mon, 09 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद घर के बाहर जमा लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंज थाना क्षेत्र में रविार को एक युवक ने अपनी 22 वर्षीय विवाहिता बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसने बहन की गर्दन और पेट पर चाकू के कई वार किये। हत्या के बाद वह भागा लेेकिन शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए।
उन्होंने भाग रहे हत्यारोपी भाई को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। जिस वक्त घटना हुई घर पर भाई-बहन ही मौजूद थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।रिश्तों के कत्ल का यह मामला गंज थाना क्षेत्र के डूंगरपुर गांव का है।
यहां के निवासी लालमन सैनी की शादीशुदा बेटी काजल (22) मायके आई हुई थी। रविवार दोपहर काजल का अपने भाई शिवा से झगड़ा हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आए शिवा ने बहन काजल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन
काजल की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। देखा तो काजल घर में मरी पड़ी थी। उसके शरीर में गर्दन, पेट आदि में चाकुओं के कई निशान थे। फर्श पर खून फैला हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चाकू के साथ शिवा को गिरफ्तार कर लिया।
काजल की शादी 22 अप्रैल को हुई थी। लालमन ने किला निवासी अजय के साथ बेटी का विवाह किया था। तीन दिन पहले ही काजल मायके आई थी। पुलिस के अनुसार काजल का शादी से पहले ही किसी युवक से संबंध था। शादी के बाद भी उस युवक के साथ काजल की बातचीत जारी रही। परिवार में इस बात का विरोध हो रहा था।
रविवार को भी शिवा ने अपनी बहन को उस युवक से बात करते हुए देख लिया लिया जिस पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ था। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में शिवा से बहन के अवैध संबंधों की जानकारी मिली है। उससे और पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।