{"_id":"35ed07bc18e8c35b49739a2712899eb2","slug":"robery-in-civil-lines-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइंस में महिला से कुंडल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिविल लाइंस में महिला से कुंडल लूटे
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर रिक्शे से जा रही महिला से बाइक सवार दो बदमाश कुंडल लूट ले गए। तहरीर पुलिस को दी गई है। गंज थाना क्षेत्र के पुराना गंज निवासी पंकज अग्रवाल की पत्नी प्रीति अग्रवाल रविवार दोपहर रिक्शे से वीआईपी कालोनी आई थीं।
रिक्शा से उतरते समय पीछे से आए बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसके कान के कुंडल छीन लिए और फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के राहगीर एकत्र हो गए। महिला ने सारा मामला बताया। लोगों ने आसपास बाइक सवार बदमाशों को तलाशा, लेकिन उनका कहीं पर पता नहीं चला। सूचना के बाद महिला का पति भी पहुंच गया। महिला पति के साथ सिविल लाइंस थाने गई। पंकज अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर दी है।