फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   raid on fake nursing home

उपकरण दवाएं सीज, मुकदमा दर्ज

Tue, 22 Dec 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 22 Dec 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
raid on fake nursing home
लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे झोलाछाप पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को डिप्टी सीएमओ ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप के क्लीनिक पर छापा मारा। क्लीनिक से भारी मात्रा में दवाएं, इंजेक्शन और सर्जिकल आइटम मिले। दो मरीज भी बैठे हुए थे।
विज्ञापन



टीम को देखकर झोलाछाप फरार हो गया। टीम ने सभी दवाएं और इंजेक्शन सीज कर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिए गए हैं। झोलाछाप के खिलाफ मेडिकल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जिले में बढ़ रहे झोलाछाप पर शिकंजा कसने के लिए आखिरकार स्वास्थ्य अधिकारियों ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुराना गंज में अवैध नर्सिंग होम में हुई जच्चा-बच्चा की मौत के बाद से इस माह में दूसरी बार स्वास्थ्य विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है। 12 दिसंबर को मिलकखानम क्षेत्र में दो झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई के बाद मंगलवार को डिप्टी सीएमओ डा. अनवर सादात ने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पनवड़िया स्थित झोलाछाप अमर चंद मंडल के क्लीनिक पर छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिप्टी सीएमओ ने बताया कि छापे के दौरान झोलाछाप फरार हो गया, जबकि उसके एक कर्मचारी की ओर से मौके पर कोई चिकित्सीय उपचार किए जाने के संबंध में कागजात नहीं दिखाए गए। इस दौरान मौके पर हजारों रुपये के एंटीबायोटिक और अन्य दवाएं, इंजेक्शन, सर्जिकल आइटम, स्टेथोस्कोप आदि बरामद किए गए, जिसे सीज कर दिए गए। अमर चंद मंडल के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मेडिकल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed