{"_id":"5c017f75bdec2241c465c1a4","slug":"prisionors-ran-away-from-court-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आया हत्यारोपी बंदी फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी पर आया हत्यारोपी बंदी फरार
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
कैदी भागा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पेशी पर आया हत्यारोपी बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। बंदी के फरार होने के बाद पुलिस ने शहर में जगह-जगह नाकाबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे पर उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आगापुर निवासी चरन सिंह की 23 सितंबर को हत्या कर दी गई थी। चरन सिंह की हत्या के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में आगापुर निवासी मुन्ना भी आरोपी है। पुलिस शुक्रवार को मुन्ना को कोर्ट में पेशी पर लाई थी।
विज्ञापन
कोर्ट से बाहर निकलनेे के बाद वह पुलिस को चकमा देकर चंपत हो गया। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उसके बाद पूूरे कचहरी परिसर में उसे तलाश किया गया लेकिन उसका पता नही चल सका।
विज्ञापन
बाद में हर मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया गया लेकिन रात तक उसका पता नहीं चल पाया। इस मामले में बंदी को पेशी पर लाने पुलिस कर्मियों के खिलाफ लापरवाही के आरोप में कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है।