फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   police on raid

गंज पुलिस ने गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रक पकड़ा

Thu, 17 Dec 2015 12:14 AM IST
ब्यूूराे/रामपुर
ब्यूूराे/रामपुर Updated Thu, 17 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
police on raid
गंज थाना पुलिस दो महला रोड पर बुधवार को गोवंशीय पशुओं से भरे ट्रक को
विज्ञापन
पकड़ने गई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस टीम को घेर लिया। साथ ही उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस को लोगों को हटाने के लिए अपने असलहे निकालने पड़े।


हालांकि बाद में पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और उसे थाने ले आई। बुधवार की दोपहर को गंज पुलिस को सूचना मिली कि गोवंशीय पशुुओं से भरा एक ट्रक बिलासपुर गेट से दोमहला रोड से ओर आ रहा है। हरकत में आई पुसिल ने तुरंत ही बिलासपुुर गेट पर चेकिंग शुरू कर दी। इस बीच एक ट्रक दिखाई।


रोकने का इशारा करने पर वह नहीं रुका। इस पर पुलिस ने इसका पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस को पीछा करते देखकर चालक घबरा गया। वह कई गलियों से ट्रक को निकालने की कोशिश करने लगा। इस दौरान दोहमला रोड पर पुलिस ने ट्रक को रोक लिया। इस दौरान चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर गया। इस दौरान कुछ लोगों ने वहां पर पुलिस का घेराव कर हंगामा करना शुरू कर दिया।


गंज में तैनात एक दरोगा ने भीड़ को हटाने के लिए अपने लाइसेंसी रिवाल्वर भी निकाल लिया। इससे देखकर लोग घबरा गए। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। बाद में पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। गंज प्रभारी जीत सिंह का कहना है कि गोवंशीय पशुओं से भरा एक ट्रक पकड़ा गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed