{"_id":"f9f835a119f2dd64c0b90794b2e414e1","slug":"one-died-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध अवस्था में अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध अवस्था में अधेड़ की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Mon, 02 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आगापुर में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत हो गई। वह किसी प्रत्याशी के यहां दावत खाने गया था। घर आने के बाद वह सो गया था। सुबह वह मृत पड़ा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक आगापुर निवासी महावीर (55) किसी प्रत्याशी के यहां दावत खाने गया था।
देर रात को वह वहां से वापस आकर सो गया था, लेकिन रविवार की सुबह को वह काफी समय तक सो कर नहीं उठा। इस पर परिवार के लोगों ने पास के ही एक डाक्टर को बुलाया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
गांव के लोगों का कहना है कि महावीर किसी प्रत्याशी के यहां पर शराब पीकर आया था। ज्यादा शराब पीने से उसकी मौत हो गई। परिजन इस मुद्दे पर कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। दूसरी ओर सिविल लाइंस पुलिस मामले में जानकारी से इंकार कर रही है।