Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shots fired inside a businessman's home after he failed to pay a 2 crore extortion demand

Hisar News: दो करोड़ की रंगदारी न देने पर व्यापारी के घर में घुसकर चलाईं गोलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Shots fired inside a businessman's home after he failed to pay a 2 crore extortion demand
नारनौंद के गांव पेटवाड़ में पीड़ित परिवार से बातचीत करते विधायक जस्सी पेटवाड़।
नारनौंद। गांव पेटवाड़ में शुक्रवार रात एक व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग की वारदात से क्षेत्र में दहशत फैल गई। व्यापारी को बदमाशों ने 23 नवंबर को व्हाट्सएप कॉल की थी। कॉल नहीं उठाने पर वॉयस मैसेज भेजा जो उन्होंने नहीं देखा। वारदात के बाद मोबाइल चेक किया तो दो करोड़ रुपये रंगदारी मांगने का खुलासा हुआ। हमलावर ने पिस्तौल से पांच फायर किए। व्यापारी के बेटे ने कार के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। गोलियां घर में खड़ी कार के पिछले हिस्से में लगीं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पेटवाड़ निवासी उमेश ने बताया कि पिता धर्मपाल मंडी में आढ़त का काम करते हैं। शुक्रवार रात वे ताऊ चंद्र के घर गए हुए थे। वह मकान की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सो रहा था। करीब 9 बजे घर के बाहर से किसी व्यक्ति ने पिता धर्मपाल का नाम लेकर तीन बार आवाज लगाई। वह कमरे से बाहर आया तो एक युवक दिखाई दिया। उसने कपड़े से अपना मुंह ढक रखा था। वह घर का छोटा गेट खोलकर अंदर घुस आया। उसने जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पांच गोलियां चलीं जो घर में खड़ी कार पर लगीं। गोलियों की आवाज सुनकर पिता धर्मपाल और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। इसी बीच आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर भाग गया।
विज्ञापन

मौके से पांच खोल व शीशे के तीन टुकड़े बरामद
सूचना मिलने पर नारनौंद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ढिल्लों मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अलग-अलग जगह से पांच खोल और शीशे के तीन टुकड़े बरामद हुए। जांच अधिकारी एसआई रामलाल ने बताया कि उमेश के बयान पर अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी ने कहा-किसान परिवार से हूं, दो करोड़ रुपये कहां से लाऊं
व्यापारी धर्मपाल ने बताया कि वह किसान परिवार से संबंध रखते हैं, दो करोड़ रुपये कहां से लाऊं। उन्होंने बताया कि 23 नवंबर को व्हाट्सएप पर कॉल आई थी, लेकिन उठाई नहीं। इसके बाद आए वॉयस मैसेज को भी नहीं देखा। शुक्रवार रात वारदात के बाद मोबाइल चेक करने पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी का पता चला। हमलावर मोटरसाइकिल पर घर के दो चक्कर लगाने के बाद अंदर घुसा। पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है। गांवों में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। गनीमत रही कि कोई महिला या बच्चा हमलावर के सामने नहीं आया।

एसआईटी गठित कर डीएसपी नारनौंद देवेंद्र नैन को प्रभारी बनाया है। टीम में थाना प्रभारी नारनौंद, सीआईए स्टाफ नारनौंद, पीओ स्टाफ हांसी और साइबर सेल को शामिल किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। - विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed