{"_id":"5706a12e4f1c1b3e27c810c8","slug":"one-dead-in-swar-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, पिता-पुत्र घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की मौत, पिता-पुत्र घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वार
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर मार्ग स्थित ईदगाह के पास गुरुवार को तेज गति ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। पहिये के नीचे आने से महिला की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर चालक को ट्रैक्टर समेत पकड़ लिया। राहगीरों ने घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
उत्तराखंड के महेशपुरा दोराहा निवासी असलम अली (40), पत्नी मेहताब और बेटे गुफरान के साथ गुरुवार दोपहर बाइक से मुरादाबाद से वौट रहे थे। स्वार-बाजपुर मार्ग स्थित ईदगाह के पास तेज गति से जा रही ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया। चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। असलम अली और गुफरान घायल हो गए।
राहगीरों ने घायल पिता-पुत्र को सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने गांव मधुपुरी से ट्रैक्टर-ट्राली सहित भोट के गांव मिलक हाशम निवासी चालक आदिल पुत्र इदरीस को हिरासत में ले लिया। महिला के शव को जिला चिकित्सालय भिजवाया।