{"_id":"486861dd607320eb602b4f6d79a9f8ed","slug":"one-dead-in-road-accident-hindi-news-34","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से किशोर की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से किशोर की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो/मसवासी
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयागांव-नजीमाबाद मार्ग पर शिकारपुर के पास गुरुवार को रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल में टक्कर मार दी। साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। शिकारपुर गांव निवासी करतार सिंह का 16 वर्षीय बेटा संजय सिंह गन्ने का अगौला लेकर साइकिल से नया गांव नजीमाबाद मार्ग से घर लौट रहा था।
जब वह स्थानीय स्टोन क्रेशर के पास पहुंचा तभी उसे रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास खेतों में काम कर रहे लोग घटना की स्थल की ओर भागे और चालक को मौके पर ही पकड़ लिया।
वहीं, उन्होंने शीघ्र ही घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर स्वार कोतवाली ले आई। समाचार लिखे जाने तक मृतक के पिता करतार सिंह की ओर से ट्रैक्टर चालक इंसर अली निवासी मूढापांडे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने किशोर की मौत की सूचना परिजनों को दी। इस पर उनमें कोहराम मच गया। घटना स्थल पर माता-पिता समेत अन्य परिजन पहुंच गए। इस दौरान उनका रो रोकर बुराहाल था।