फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one dead in road accident

बाइक पेड़ से टकराई, बैक मैनेजर की मौत

Sat, 30 Jan 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sat, 30 Jan 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
one dead in road accident
जेल रोड पर शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार प्रथमा बैंक के मैनेजर की मौत हो गई, जबकि उनका साथी घायल हो गया। दोनों बाइक से घर जा रहे थे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



प्रथम बैंक की नगलिया आकिल शाखा में मैनेजर के रूप में तैनात पंकज श्रीवास्तव (27) शुक्रवार रात रजानगर शाखा में तैनात कैशियर के साथ बाइक से घर आ रहे थे। दोनों सिविल लाइंस में किराये के मकान में रहते थे। वापस आते समय जेल रोड पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दोनों काफी देर तक वहीं पड़े रहे।
विज्ञापन



बाद में राहगीर उनको उठाकर जिला अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। अतुल का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पंकज श्रीवास्तव मूल रूप से बिहार के सिवान जिले के रहने वाले थे। उनके पिता बिहार पुलिस में दरोगा हैं। पंकज की मौत की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उनके चाचा और भाई रामपुर के लिए रवाना हो चुके हैं। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि पंकज श्रीवास्तव की पोस्टिंग नगलिया आकिल शाखा में दो अक्तूबर को हुई थी। इससे पहले उनकी पोस्टिंग अजीमनगर में थी। बैक कर्मचारियों और मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि हादसे के बाद वे लोग मौके पर पहुंचे।


गांव के लोगों ने एंबुलेंस को करीब आधे घंटे तक फोन किया, लेकिन कोई फोन रिसीव नहीं कर रहा था। अगर समय से एंबुलेंस आ जाती है तो पंकज की जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed