{"_id":"1ca92cc791d9a31513b97a71ae67934e","slug":"one-dead-in-road-accident-hindi-news-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली से बाइक भिड़ी, युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली से बाइक भिड़ी, युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्राली और बाइक में भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसके शव को घर ले गए। गंज थाना क्षेत्र के मुहल्ला डिग्री कालेज रोड निवासी कचरी व्यापारी नईम अहमद शमसी का 18 साल का बेटा खिरजर रविवार की दोपहर को स्वार रोड पर बाइक से जा रहा था।
इस दौरान राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय मैदान के सामने स्वार रोड पर सामने से आती ट्रैक्टर ट्राली से उसकी बाइक टकरा गई। जिससे वह सड़क पर ही गिर पड़ा। आननफानन में लोगों की भीड़ जमा हो गई और फिर उसे लोग जिला अस्पताल लेकर दौड़े। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने खिरजर को मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम कराए जाने को लेकर अस्पताल में हंगामा हो गया। पुलिस की परिवार के लोगों से जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा, जिस पर परिजनों ने इंकार कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद खिरजर के परिवार वालों में कोहराम मच गया है। खिरजर को हाल ही में उसके पिता ने नई बुलेट बाइक दिलवाई थी। पहले उसके पास दूसरी बाइक थी।