फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one dead in fake hospital

झोलाछाप ने ले ली एक और जान

Thu, 17 Dec 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 17 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
one dead in fake hospital
झोलाछाप की लापरवाही ने एक और जान ले ली। नगर क्षेत्र में झोलाछाप के यहां प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई है। परिजनों ने झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सीएमओ से शिकायत की है। झोलाछाप पर हालत नाजुक होने के बाद भी रेफर न करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



फिलहाल सीएमओ ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है। पटवाई थाना क्षेत्र के भैयानगला गांव निवासी उदयपाल सिंह ने सीएमओ से शिकायत की कि 10 दिसंबर को उसकी पत्नी रुचि को प्रसव पीड़ा हुई। उसने पत्नी को ज्वालानगर स्थित एक डाक्टर (झोलाछाप) को दिखाया। झोलाछाप ने 12 हजार रुपये में प्रसव करने की बात कही और कई इंजेक्शन लगा दिए।
विज्ञापन



इससे रुचि की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर उसने झोलाछाप से रेफर करने के लिए कहा, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। झोलाछाप ने प्रसव करा दिया। प्रसव के बाद नवजात की हालत नाजुक होने पर उसे अन्य चिकित्सक के पास ले जाने के लिए कहा। वो नवजात को एक निजी नर्सिंग होम में ले गया, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उदयपाल ने मामले की शिकायत सीएमओ से कर कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ डा. शंकर लाल सारस्वत का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। शिकायत के आधार पर यदि नर्सिंग होम चलता हुआ पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed