{"_id":"573f68f94f1c1b0014ac73aa","slug":"old-man-died-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाची के साथ अवैध संबंधों में खूनी भिड़ंत, बुजुर्ग की जान गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाची के साथ अवैध संबंधों में खूनी भिड़ंत, बुजुर्ग की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Sat, 21 May 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बच्चों की मां के साथ भतीजे के अवैध संबंधों को लेकर कुनबे में गुरुवार की रात को हिंसात्मक झड़प हो गई। चाकूबाजी हुई। इसमें परिवार के पांच लोग घायल हो गए। भतीजे के दादा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में मृत व्यक्ति के पुत्र की ओर से लिखाई तहरीर पर परिवार के तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छुरेबाजी और मारपीट में अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है जिसमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई गई है।
बिलासपुर के साहूकारा मोहल्ले में संयुक्त परिवार में रहने वाले शख्स का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। पत्नी रूठकर मायके चली गई। कुछ महीने बाद लौटी तो फिर पति के साथ तकरार होने लगी। बताया गया कि चाची से सहानुभूति रखने वाले लगभग हमउम्र भतीजे के साथ बाद में चाची के प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ हरिद्वार फरार हो गए। पत्नी को भगाने के मामले में पति ने अपने भतीजे और कुछ अन्य लोगों अपहरण और गैंगरेप का मुकदमा दर्ज करा दिया था। एक ही घर में संयुक्त तौर पर रहने वाले दोनों परिवारों के बीच इस बात को लेकर काफी मनमुटाव चल रहा था। आए दिन नोकझोंक होती रहती थी।
गुरुवार की देर रात महिला को भगाने के मामले में विवाद भड़क गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर छुरीबाजी होने लगी। मृतक के पुत्र ने रिपोर्ट लिखाई है कि जब विवाद बढ़ने लगा तो उसके पिता समीप के मकान में से बीच-बचाव के लिए पहुंच गए। छुरीबाजी में उसके पिता, पुत्र और दूसरे पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। एक का जबड़ा भी टूट गया था। कोहराम मचने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी जीडी जोशी ने लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां अस्सी साल के वृद्ध पिता की मौत हो गई। अन्य सभी घायलों को रात में जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल से उन्हें बरेली भेजा गया है। जिसमें एक की हालत भी गंभीर बताई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक उसके चचेरे भाई की पत्नी किसी नाराजगी के कारण अपने मायके चली गई थी।
विज्ञापन
बाद में आने पर भतीजे के साथ कहीं चली गई। मामले की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। बाद में घर आने पर भतीजे के खिलाफ अपहरण और रेप आदि की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। घटना से दोनों पक्षों में तनाव है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दूसरे पक्ष की तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।