फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murder in milak

संदिग्ध हालात में ग्रामीण की मौत, हत्या की आशंका

Tue, 15 Dec 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मिलक
ब्यूरो/अमर उजाला मिलक Updated Tue, 15 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
murder in milak
कोतवाली क्षेत्र के परम गांव निवासी ओमपाल की सोमवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव के पास उसकी पत्नी को मोबाइल पर किसी से बात करते हुए देखा। उन्होंने महिला पर पत्नी की हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि मृतक के बेटे ने पुलिस को लिखकर दिया है कि उसके पिता शराब पीते थे, इस वजह से उनकी मौत हो गई है।
विज्ञापन



पुलिस ने हत्या की आशंका जताते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली क्षेत्र के परम गांव में ओमपाल अपनी पत्नी और बेटे अंकित के साथ रहता था। सोमवार रात में ओमपाल का बेटा अंकित किसी कार्यक्रम में शामिल होने मजार पर चला गया था। मजार से वापस रात 11 बजे लौटा। घर पर उसके पिता मृत हालत में मिले।
विज्ञापन



उसकी मां गीता मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। ओमपाल की मौत की सूचना पर गांव के लोग जुट गए। उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाने लगे। सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शव के पास से उसकी पत्नी को हटाने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि ओमपाल के बेटे अंकित ने पुलिस को लिखकर दिया है कि उसके पिता शराब का अधिक सेवन करते थे। सीओ मिलक दिनेश शुक्ला का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


ग्रामीण की मौत पर उठे कई सवाल
ओमपाल की मौत कई अनसुलझे सवाल छोड़ गई है। उसकी मौत स्वाभाविक है या हत्या? गांव के लोग उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। बेटे अंकित की बात मानें तो सोमवार रात 11 बजे से उसके पिता मृत हालत में पड़े थे। मां किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी।


मोबाइल पर बात करने को लेकर उसके पिता से सोमवार रात मां का झगड़ा भी हुआ था। हालांकि उसकी पत्नी आरोपों को गलत बता रही है। वो ओमपाल का पोस्टमार्टम कराए जाने को भी तैयार नहीं थी। उसने ने अपने पति के रिश्तेदारों पर ही आरोप लगाए हैं।



ओमपाल की मौत की वजह पोस्टमार्टम से भी साफ नहीं हो सकी। उसके शरीर पर चोट के कोई निशान तो नहीं मिले। मौत की वजह साफ नहीं होने के चलते विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed