{"_id":"5af5e9734f1c1be0408b489e","slug":"loot-with-two-women-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े दो महिलाओं को नशा सुंघाकर लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े दो महिलाओं को नशा सुंघाकर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 12 May 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर में महिलाओं को नशा सुंघाकर लूटने की घटनाओं पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। दो महिलाओं को शुक्रवार को नशा सुंघाकर लूट लिया गया। दोनों को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
शहर में जहरखुरानी गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह राह चलती महिलाओं को नशा सुंघाकर लूटपाट करता है। इस गिरोह ने अब तक छह से ज्यादा वारदातों को अंजाम दिया है। शुक्रवार को भी दो महिलाओं को इस गिरोह ने अपना निशाना बनाया। शहर कोतवाली क्षेत्र के कुतुब मियां फाटक निवासी दिव्या पत्नी राम कुमार अपने पोते को स्कूल में लंच देकर वापस लौट रही थी। पीपल टोला के पास किसी ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया,जिसके बाद महिला बेहोश हो गई।
विज्ञापन
इस बीच लुटेरे उसके कान के कुंडल, नाक की नथनी व अन्य जेवरात लेकर भाग गए। लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में पड़े हुए देखा,जिस पर मामले की सूचना डायल 100 को दी गई। सूचना के बाद बेहोशी की हालत में पुलिस ने उसे भर्ती कराया। शाम के वक्त उसे होश आया तो परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। जहरखुरानी की दूसरी घटना भी इसी क्षेत्र की है। सिविल लाइंस क्षेत्र के ज्वाला नगर निवासी सुषमा गुप्ता पत्नी नरेंद्र गुप्ता मिस्टन गंज स्थित चंपा कुंवरि मार्केट के पास बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
देर शाम महिला को होश आया। घटना की जानकारी पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है,जिस पर उसे रेफर किया गया है। बताया जाता हैकि जहरखुरानी गिरोह के लोग उससे सोने की चूड़ियां, चेन, अंगूठी समेत अन्य जेवरात लूटकर ले गए है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है,लेकिन पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।