{"_id":"586aa4774f1c1b1c7e1588cf","slug":"loot-in-two-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में दो घरों में डाका, ढाई लाख का माल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिलासपुर में दो घरों में डाका, ढाई लाख का माल लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/ बिलासपुर रामपुर
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में डकैती के बाद गोविंद के घर आपबीती सुनातीं महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के कायस्थान मोहल्ले में नकाबपोश 12 बदमाशों ने दो घरों पर धावा बोला। असलहों के बल पर परिजनों को बंधक बनाकर 50 हजार की नगदी समेत करीब ढाई लाख से अधिक का माल लूट लिया। लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने परिजनों को पीटा। पुलिस ने डकैती की घटना को महज एक घर में लूट करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर के मोहल्ला कायस्थान की नई बस्ती निवासी बब्लू प्रजापति पुत्र जगदीश तांगा चलाने का काम करता है। रविवार की रात करीब तीन बजे बब्लू घर में परिवार समेत सोया हुआ था। उसकी पत्नी रूपवती के मुताबिक, नकाबपोश 12 बदमाश रात करीब तीन बजे घर की दीवार लांघकर अंदर आ गए। सभी को सोते हुए ही कब्जे में कर लिया। बदमाशों ने सभी से नगदी व जेवर देने को कहा। विरोध करने पर सभी को पीटा। तमंचे तानते हुए नगदी व जेवर न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने घर में रखे 35 हजार रुपये, एक फोन, तीन किलो चांदी, दो तोले सोने के जेवर, कपड़े आदि लूट लिए।
विज्ञापन
अन्य बदमाश पड़ोसी गोविंद राठौर के मकान में घुस गए। यहां भी परिजनों को कब्जे में लेकर 15 हजार की नगदी व जेवर, कपड़े लूट लिए। इसके बाद बदमाश गोविंद के घर से एक संदूक लेकर ग्राम राजपुर की ओर स्थित रेलवे क्रासिंग की तरफ भाग गए।
विज्ञापन
बदमाशों के जाने के बाद परिजनों ने शोर मचाया। आसपास के लोग एकत्र हो गए। सौ नंबर पर सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इसके बाद कोतवाली पुलिस भी आ गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, मगर बदमाश हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने बब्लू की तरफ से चार बदमाशों के खिलाफ महज बीस हजार रुपये लूटने की रिपोर्ट दर्ज की है। जबकि, रिपोर्ट में गोविंद के घर में हुई लूटपाट का कोई हवाला भी नहीं है।
कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी बब्लू के घर से उसकी बहन का बीस हजार रुपया लूटा गया था। गोविंद के घर से गया सारा सामान सुबह रेलवे क्रासिंग के पास से मिल गया था। एक मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।