फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot in saifani

सैफनी में ग्रामीण के घर बदमाशों को धावा, लूटपाट

Tue, 26 Jan 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर Updated Tue, 26 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
loot in saifani
सैफनी क्षेत्र के मोहल्ला कोठी में बदमाशों ने एक ग्रामीण के घर पर धावा
विज्ञापन
बोल दिया। इस दौरान लुटेरों ने 25 हजार की नगदी और दो महिलाओं से गहने लूट लिए। वहीं, घटना का विरोध करने पर वृद्ध दंपति सहित चार लोगों को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। मामले की पुलिस को सूचना दे दी गई है।


कस्बे के मोहल्ला कोठी निवासी वृद्ध मोहम्मद अब्दुल्ला के मकान में दो कमरे बने हैं। एक कमरे में वह व उनकी पत्नी आयशा बेगम तथा दूसरे में उनका पुत्र मोहम्मद इरफान पत्नी और बच्चों सहित रहता है। मोहम्मद इरफान के अनुसार रविवार की रात करीब डेढ़ बजे अचानक चार बदमाश घर में घुस आए।


उन्होंने चारों लोगों को डरा धमका कर कब्जे में कर लिया। फिर बदमाशों ने वृद्धा आयशा बेगम तथा नाजमा से गहने और कमरे में रखे 25 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने वृद्ध गृहस्वामी मोहम्मद अब्दुल्ला (75) एवं उनकी पत्नी आयशा बेगम (70) को डंडा व राड से पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।


शोर सुनकर पड़ोस में अलग मकान में रहने वाला वृद्ध का दूसरा पुत्र मोहम्मद इस्लाम अपने युवा बेटे दानिश के साथ मौके पर पहुंचा तो बदमाश इन दोनों को भी पीटकर भाग गए। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक मामले की पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed