फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot in rampur

खरीदारी करने गई महिला और युवितति से कुंडल लूटे

Mon, 07 Dec 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 07 Dec 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
loot in rampur
कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार को खरीदारी करने आई महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने कुंडल लूट ली और भाग गए। महिला ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र के भगवती बाजार निवासी रेखा अग्रवाल सोमवार की दोपहर मंदिर वाली गली में खरीदारी करने आई थीं।
विज्ञापन



इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के कुंडल छीन लिया। इस दौरान महिला कुछ समझ पाती वे भाग निकले। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में लोगों ने बदमाशों को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन



सूचना पर महिला के परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। उसके बाद कोतवाली पहुंच गए, जहां उन्होंने बदमाशों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर निवासी एक युवती सोमवार की बाजार आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवती का कहना है कि वह सामान की खरीदारी कर रही थी। इस दौरान पीछे से आए बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसके कुंडल पर झपट्टा मारा और लूटकर ले गए। उसके शोर मचाने पर आसपास के दुुकानदार और राहगीर मौके पर एकत्र हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी वहां पर पहुंच गई। युवती ने पुलिस को सारा मामला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed