{"_id":"a9a6c71551075bce160bddd91e3e40ec","slug":"loot-in-rampur-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कुंडल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने महिला के कुंडल लूटे
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला के झपट्टा
विज्ञापन
मारकर कुंडल लूट लिए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच
गए, लेकिन तब तक वे भाग चुके थे। आरोप है कि मामले की सूचना पुलिस को दी
गई, वह नहीं पहुंची।
शाहबाद थाना क्षेत्र के गांव सराय महेश निवासी वीरवती मंगलवार की सुबह को अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से दलपतपुर रिश्तेदारी में आई थी। बताया जाता है कि वह मंगलवार की रात को बाइक से घर जा रही थी। राम-रहीम पुल पर करीब नौ बजे पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो बदमाश महिला के कुंडल झपट्टा मारकर तोड़ लिए।
महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। महिला ने लोगों को सारा मामला बताया। बाद में लोगों ने बाइक सवार बदमाशों को तलाशा, लेकिन उनका कहीं पर पता नहीं चला। काफी देर तक वहां पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो रहा।
उसके बाद महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन सूचना के बाद पुलिस वहां पर नहीं पहुंची। करीब आधे घंटे तक वहां पर खड़े रहने के बाद महिला घर वापस चली गई।