{"_id":"731c88b84fa299d131d407a0e6ed27b1","slug":"loot-in-patwai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के पशु और रुपये लूटने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान के पशु और रुपये लूटने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 24 Sep 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
पटवाई में हथियार बंद युवकों ने किसान के बैल और डेढ़ हजार रुपये लूट लिए। मामला दो समुदाय का होने के कारण तनाव पैदा हो गया। पुलिस पहले तो घटना पर पर्दा डालती रही। बाद में जब मामला अधिकारियों के पास पहुंचा तो सात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
पटवाई निवासी हाजी रफीक गुरुवार को साप्ताहिक बाजार से बैल खरीदकर ला रहे थे। आरोप है कि पटवाई के ही कुछ हथियार बंद युवक आ गए। उन्होंने किसान को रोककर बैल छीन लिए। युवकों ने रफीक की पिटाई भी कर दी। 1800 रुपये भी लूट लिए। किसी तरह छूटकर किसान थाने पहुंचा और जानकारी दी। पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनीं और भगा दिया।
मामला दो संप्रदाय का होने की वजह से तनाव हो गया। विरोध में एक पक्ष के लोग एकत्र होकर पटवाई थाने पहुंचे। गुस्साए लोगों ने हंगामा किया और अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
एसओ महेश प्रसाद ने बताया कि किसानों को लूटने के मामले में शोभित, धर्मेंद्र, तरुण, प्रदीप समेत सात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ मिलक दिनेश कुमार शुक्ला का कहना है कि किसी भी हालत में स्थिति बिगड़ने नहीं दी जाएगी। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।