फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot in maswasi

बदमाशों ने फैक्ट्री आपरेटर से बाइक और नगदी लूटी

Tue, 05 Jan 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मसवासी
ब्यूरो/अमर उजाला मसवासी Updated Tue, 05 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
loot in maswasi
बाइक सवार तीन बदमाशों स्वार-बाजपुर मार्ग पर दरोगा फार्म के निकट सोमवार की रात फैक्ट्री आपरेटर से बारह हजार की नगदी, मोबाइल फोन और बाइक लूट ली। साथ ही लूट का विरोध करने पर तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। इसके बाद वे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन



सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। पुलिस ने मामले में उत्तराखंड के दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है। पीड़ित आपरेटर फैक्ट्री से ड्यूटी खत्म कर ससुराल जा रहा था।
विज्ञापन



उत्तराखंड के बाजपुर में गांव बेरिया दौलत मोहाली जंगल निवासी सुखदेव सिंह मिड लाइड फैक्ट्री में आपरेटर के पद पर तैनात है। वह सोमवार की देर रात फैक्ट्री की ड्यूटी समाप्त कर अपनी ससुराल स्वार कोतवाली के गांव महराजपुर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



जब वह स्वार-बाजपुर मार्ग पर दरोगा फार्म के निकट पहुंचा तभी सशस्त्र बदमाशों ने उसे तमंचे के बल पर रोक लिया। साथ ही उसकी जेब में रखी 12 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल, बाइक लूट ली। विरोध करने पर एक बदमाश ने आपरेटर के सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया।


इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बाद में पीड़ित ने ससुराल पहुंचकर घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसपर ग्रामीण एकत्र होकर घटना स्थल पर पहुंच गए साथ ही सूचना मसवासी चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की।



इस दौरान उत्तराखंड के थाना बाजपुर क्षेत्र अंतर्गत धनसारा निवासी दो युवकों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट पुलिस ने दर्ज नहीं की गई थी। मसवासी पुलिस ने बताया कि घटना संदिग्ध है। मामले की जांच की जा रही है। पूछताछ के लिये दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed