फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot in khajuria

खजुरिया में सर्राफ से 11 लाख की लूट

Tue, 05 Jan 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला खजुरिया
ब्यूरो/अमर उजाला खजुरिया Updated Tue, 05 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
loot in khajuria
खजुरिया साप्ताहिक बाजार से वापस लौट रहे बरेली के शीशगढ़ निवासी सर्राफ से बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने हथियारों के बल जेवरात से भरा बैग लूट लिया। पीड़ित के अनुसार बैग में 19 हजार रुपये की नगदी समेत करीब 11 लाख के जेवरात थे। बदमाशों के जाने के बाद व्यापारी ने जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन



11 लाख की लूट की सूचना से पुलिस में भी हड़कंप मच गया। बदमाशों की तलाश जारी है। लूट की ये वारदात खजुरिया थाना क्षेत्र के अहरो-शीशगढ़ मार्ग पर हुई। बरेली के शीशगढ़ कस्बे के साहूकारा मुहल्ला निवासी धीरज रस्तोगी मंगलवार को अहरो गांव में लगने वाली साप्ताहिक बाजार में जेवरात की बिक्री के लिए आए थे।
विज्ञापन



मंगलवार शाम वो वापस बाइक से शीशगढ़ लौट रहे थे। अहरो-शीशगढ़ मार्ग पर दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने धीरज की बाइक में टक्कर मार दी और उन्हें जमीन पर गिरा दिया। धीरज के गिरते ही बदमाशों ने उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक बदमाश उनका बैग लूटकर ले गया। धीरज ने जब विरोध किया तो उसकी पिटाई भी की गई। बदमाशों के जाने के बाद शोर सुनकर राहगीर एकत्र हो गए। घटना की जानकारी धीरज ने खजुरिया पुलिस को फोन से दी। सूचना मिलने पर खजुरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई।



धीरज के मुताबिक बैग में 19 हजार रुपये नगद और 11 लाख के जेवरात थे। पुलिस के साथ ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश पुलिस की पकड़ से दूर जा चुके थे। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। घटनास्थल का सीओ राधेश्याम ने भी मौका मुआयना किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed