{"_id":"57c721c54f1c1b657c2cafc4","slug":"loot-in-gram-pradhan-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के घर से बदमाशों ने बंदूक और मैंथा ऑयल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के घर से बदमाशों ने बंदूक और मैंथा ऑयल लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/शाहबाद रामपुर
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव में मंगलवार रात आधा दर्जन बदमाशों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह के भाई एवं वर्तमान ग्राम प्रधान प्रेमपाल सिंह के घर पर धावा बोलकर दो नौकरों को बंधक बनाकर पीटा और लाइसेंसी बंदूक सहित ढाई कुंतल मैथा तेल लूटकर फरार हो गए।
तलाश करने पर बंदूक जंगल में एक पेड़ पर लटकी मिली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। मैैंथा आयल की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह के भाई प्रेमपाल सिंह अपने बच्चों सहित मुरादाबाद में रहते हैं। क्षेत्र के टांडा स्थित घर पर मंगलवार की रात आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया और घर के बाहर सो रहे नौकर जाबिर व शाकिर को बंधक बना लिया। इसके बाद घर का ताला तोड़कर कमरे में रखी लाइसेंसी बंदूक तथा ढाई कुंतल मैथा तेल लूट लिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश दोनों नौकरों को शोर मचाने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
बदमाशों के घर से निकलते ही एक ने पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति महेंद्र सिंह को फोन कर प्रधान के घर में लूट हो जाने की जानकारी दी। प्रधान के घर में लूट होने की जानकारी मिलते ही पूर्व ब्लाक प्रमुख ने तत्काल ग्रामीणों को एकत्र कर बदमाशों को फायरिंग करते हुए दौड़ा लिया। इस दौरान बदमाश कुछ मैथा का तेल तथा लाइसेंसी बंदूक को गांव के ही दिनेश शर्मा के खेत में छोड़कर फरार हो गए। बाद में गृह स्वामी को घर में लूट हो जाने की सूचना दी गई। पुलिस को तहरीर दी गई है।