फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   kidnapping of bdc member

महिला ने तहरीर में अंगूठे के निशान को बताया गलत

Fri, 29 Jan 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मिलक
अमर उजाला ब्यूरो/मिलक Updated Fri, 29 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
बीडीसी के अपहरण मामले में नया मोड़ आ गया। अब बीडीसी की पत्नी ने मामले
विज्ञापन
में दी गई तहरीर पर लगे अंगूठे के निशान को गलत बताया है। साथ ही उसने ब्लाक प्रमुख के बेटे और अन्य के खिलाफ कार्रवाई करने से इंकार कर दिया है। इस संबंध में उसने पुलिस को एक शपथ पत्र भी दिया है। वहीं, पुलिस शपथ पत्र मिलने से इंकार कर रही है।


कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव निवासी कमलेश ने ब्लाक प्रमुख के बेटे समेत छह लोगों पर 28 जनवरी को अपने बीडीसी पति का अपहरण करने का आरोप लगाया था। इस दौरान पुलिस को तहरीर भी दी गई थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि 27 जनवरी को आरोपी उसके पति को जबरन उठा कर ले गए थे। पुलिस ने तहरीर मिलते ही जांच शुरू कर दी थी।


ब्लाक प्रमुख ने अपने बेटे समेत सभी पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया था। शुक्रवार की शाम तहरीर देने वाली बीडीसी की पत्नी कमलेश ने यू टर्न ले लिया। उसने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नाम संबोधित एक शपथ पत्र भेजा है। इसमें उसे बताया है कि तहरीर पर लगा अंगूठा गलत है।


उसने कहा है कि वह अपने नाम से पुलिस को मिली तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। उधर, कोतवाली प्रभारी राघव राम मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच उप निरीक्षक सुखपाल सिंह कर रहे हैं। महिला का शपथ पत्र अभी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed