{"_id":"57b376b34f1c1bd0596eb235","slug":"indian-ambesder-is-not-come-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट में पेश नहीं हुए भारतीय राजदूत, सुनवाई टली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट में पेश नहीं हुए भारतीय राजदूत, सुनवाई टली
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Wed, 17 Aug 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
अदालत
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट ने इस मामले में उनको सम्मन जारी किया था। इस मामले की अगली सुनवाई 30 अगस्त को होगी। 31 दिसंबर 2007 की रात में सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले में सात जवान शहीद हो गए थे, जबकि एक रिक्शा चालक की मौत हो गई थी।
इस हमले में पुलिस ने दो पाकिस्तानी आतंकी समेत कुल आठ लोगों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई इन दिनों कोर्ट में चल रही है। इसी क्रम में मंगलवार को इस मुकदमे की सुनवाई हुई। इस दौरान सभी आरोपियों को पेश किया गया।
सुनवाई के दौरान अपर जिला जज प्रथम जयपाल सिंह की कोर्ट में इस मामले का केस चलाने की अनुमति देने वाले विदेश मंत्रालय में तैनात तत्कालीन संयुक्त सचिव मनप्रीत वोहरा को गवाही के लिए पेश होना था, लेकिन वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए।
विज्ञापन
अभियोजन की ओर से स्थगन प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें कोर्ट ने स्थगन प्रार्थना पत्र को स्वीकार कर लिया। अब इस मामले की सुनवाई 30 अगस्त को होगी। मनप्रीत इस वक्त अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत के पद पर तैनात हैं।