{"_id":"5af5ec074f1c1be4408b4879","slug":"fraud-with-doctor-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर से 32 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाक्टर से 32 लाख ठगे
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 12 May 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के वरिष्ठ डॉक्टर तनवीर अहमद के साथ 32 लाख रुपये की ठगी हो गई है। इस मामले की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर विधानसभा सीट से पहले कांग्रेस और फिर बसपा से चुनाव लड़ चुके डॉ.तनवीर अहमद ठगी का शिकार हो गए हैं। डा.तनवीर अहमद ने गंज थाने में शाह बगदादी साहब की मजार के निकट रहने वाले जावेद कुरैशी व उसके चाचा फहीम कुरैशी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तनवीर का आरोप है कि उससे जावेद कुरैशी ने कुछ रुपये उधार लिए थे,लेकिन उसने यह रकम वापस नहीं दी,जिस पर काफी विवाद हुआ था। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने समझौते के आधार पर रकम वापस करने की हामी भर ली। बताया जाता है कि उसने 32 लाख रुपये ठग लिए हैं। उसने ढाई लाख रुपये के चेक भी दिए,लेकिन जावेद कुरैशी के खाते में रुपये न होने पर चेक बाउंस भी हो गए।
विज्ञापन
इस मामले में डॉ.तनवीर की ओर से एसपी को तहरीर दी गई थी,जिसके आधार पर गंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंज कोतवाल वीपी सिंह ने बताया कि इस मामले में जावेद कुरैशी पर धोखाधड़ी कर 32 लाख रुपये हड़पने के साथ ही उसके चाचा फहीम कुरैशी पर धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। डॉ.तनवीर का कहना है कि उनसे जावेद ने 32 लाख रुपये उधार लिए थे,जिसको चुकता नहीं किया।