{"_id":"5a73661c4f1c1b4f588b61dc","slug":"four-murderer-arrested-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिक्शा चालक के चार हत्यारोपी धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ई रिक्शा चालक के चार हत्यारोपी धरे
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में लूट के बाद ई रिक्शा चालक की हत्या करने के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में शाहबाद क्षेत्र के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटी गई ई रिक्शा भी बरामद कर ली है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आगापुर का मझरा गांव निवासी नन्हे की लाश क्षेत्र रामी की मंडैया गांव के पास जंगल में बुधवार को मिली थी । पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया था। नन्हे 23 जनवरी को मजदूरी के लिए निकला था,लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटा। वह तभी से गायब था।
विज्ञापन
परिवार के लोग नन्हे की तलाश पिछले काफी समय से कर रहे थे। उसकी गुमशुदगी भी गायब होने के अगले दिन 24 जनवरी को ही सिविल लाइंस थाने में दर्ज करा दी गई थी,लेकिन सप्ताह भर बाद भी नन्हे का कुछ पता नहीं चल सका था। पुलिस को मौके से ई रिक्शा भी नहीं मिला था। पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी को एसपी के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन
एसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि नन्हे की हत्या के मामले में शाहबाद क्षेत्र के मंगोली गांव निवासी विष्णु, सतीश, शांति और अमित हैं। एसपी ने बताया कि इनके कब्जे से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू, तमंचा, कारतूस भी बरामद किए हैं।
एसपी ने बताया कि इन सभी बदमाशों को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। यह लोग लूट की साजिश रच रहे थे। एसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि इन लोगों के पास लूटी गई ई रिक्शा के साथ ही नन्हे की पेंट भी बरामद की है। बदमाश नन्हे की पेंट भी ले गए थे। चारों बदमाश शातिर किस्म के हैं। यह लोग किराए पर ई रिक्शा लेकर चले जाते थे और फिर लूटपाट कर लेते थे।