{"_id":"7168b1434e31a5ad6b3eb7a2cf4f3bb4","slug":"fairing-in-laloonagla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालू नगला में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लालू नगला में दो पक्ष भिड़े, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Mon, 08 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
लालू नगला में रंजिश में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से फायरिंग भी हुई। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 17 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहजादनगर के लालू नगला निवासी अमर सिंह का आरोप है कि उनकी भगवती से रंजिश है।
आरोपी लोगों ने रविवार रात अमर सिंह के घर फायरिंग कर दी। अमर सिंह बाहर आया था तो उसे गोली लग गई। विरोध में दूसरे पक्ष ने भी गोली चलाई। गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंच गई। आरोपी लोग फरार हो गए। घायल अमर सिंह को अस्पताल लाया गया।
तहरीर पर पुलिस ने भगवती, पोपी, विनोद, वीर सिंह, रमेश, राजपाल, रामगोपाल, जियालाल, गजेंद्र, अमर सिंह, पप्पू, मेवाराम, कृष्णा पाल, रमेश, राजपाल सहित 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहजादनगर एसओ रजनीकांत का कहना है कि जांच की जा रही है।