{"_id":"471b506b45db71bd765f94d72d915824","slug":"electricity-theft-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बिजली से जगमग हो रही थी कालोनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बिजली से जगमग हो रही थी कालोनी
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी और लाइन लॉस कम करने की शासन की मंशा पर कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां के शहर में ही बिजली अफसर पलीता लगा रहे हैं। शहर में बिजलीघर से चंद दूरी पर ही पूरी कालोनी चोरी की बिजली से रोशन हो रही थी। विजिलेंस के छापे में बिजली चोरी पकड़े जाने से हड़कंप मच गया।
मामले में 24 लोगों को खिलाफ गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बिजली चोरी रोकने के लिए अफसर कितने गंभीर हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है पहाड़ी गेट बिजलीघर से चंद कदमों की दूरी पर ही पूरी कालोनी चोरी की बिजली से जगमग हो रही थी।
बिजली चोरी और बकाया वसूली के नाम बड़ी-बड़ी कार्रवाई करने का दम भरने वाले महकमे के अफसरों को इतनी बड़ी चोरी का पता न हो इसकी गुंजाइश कम ही है। गुरुवार को बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने पहाड़ी गेट बिजलीघर क्षेत्र में चेकिंग की। बिजलीघर से कुछ दूरी पर ही उमर कालोनी में सभी घरों में चोरी की बिजली प्रयोग होते हुए पाई गई।
विज्ञापन
कालोनी में बिजली सप्लाई पास में ही एक मस्जिद के निकट लगे ट्रांसफार्मर से की जा रही थी। विजिलेंस ने मामले में 24 लोगों के खिलाफ चोरी से बिजली प्रयोग करने के आरोप में गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पहाड़ीगेट बिजलीघर के जेई राहुल रंजन का कहना है कि उस कालोनी में उन्होंने कई बार लाइन काट दी थी, लेकिन इसके बाद भी लोग चोरी से बिजली प्रयोग कर रहे थे।
अब सवाल ये उठता है कि जब जेई की ओर से कई बार लाइन काटी गई तो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं कराई गई? एक्सईएन-प्रथम एसके पांडे ने बताया कि कार्रवाई विजिलेंस की ओर से की गई है और 24 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जिस कालोनी में चोरी से बिजली प्रयोग की जा रही थी वो अवैध है, इसलिए उसमें विद्युतीकरण नहीं किया जा सकता था। संबंधित बिजलीघर के अफसरों ने इस बात का संज्ञान क्यों नहीं लिया इसकी जांच की जाएगी। साथ ही शहर में अन्य स्थानों पर भी चेकिंग कर इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि इस प्रकार कहीं भी बड़े पैमाने पर तो बिजली चोरी नहीं हो रही।